loading...
loading...

कैंसर होने के संभावित कारण


धूम्रपान-सिगरेट या बीड़ी, के सेवन से मुंह,गले, फेंफड़े, पेट और मूत्राशय का कैंसर होता है|


महिला :  बच्चेदानी का मुंह, स्तन, मुंह, गला, ओवरी

कैसे होता है कैंसर

इस रोग के अधिकांश मामलों मे टय़ूमर का निर्माण होता है| यह एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर की कोशिकाओं का एक समूह असीमित रूप से वृद्धि करता है अर्थात कोशिका विभाजन अनियंत्रित हो जाता है| कैंसर कोशिकाएं आस-पास के स्वस्थ उत्तकों पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर देतीं हैं और रक्त के साथ मिलकर पूरे शरीर मे फैल जाती हैं| हालांकि सारे टय़ूमर कैंसर नहीं होते हैं|

कैंसर होने के संभावित कारण

तंबाकू, पान, सुपारी, पान मसालों, एवं गुटकों के सेवन से मुंह, जीभ खाने की नली, पेट,गले, गुर्दे और अग्नाशय (पेनक्रियाज) का कैंसर होता है|
शराब के सेवन से श्वास नली, भोजन नली, और तालू में कैंसर होता है|
धीमी आंच व धुंए में पका भोजन (स्मोक्ड) और अधिक नमक लगा कर संरक्षित भोजन, तले हुए भोजन और कम प्राकृतिक रेशों वाले भोजन का सेवन करने से बड़ी आंतों का कैंसर होता है|
कुछ रसायन और दवाइयों से पेट, यकृत और मूत्राशय का कैंसर होता है|
लगातार घाव पैदा करने वाली परिस्थितियों से त्वचा, जीभ, होंठ, गुर्दे, पित्ताशय और मूत्राशय का कैंसर होता है|
कम उम्र में यौन संबंध और अनेक पुरुषों से यौन संबंध के कारण बच्चेदानी के मुंह का कैंसर होता है|
पूरे विश्व में कैंसर से होनेवाली मौतों में 22 प्रतिशत और फेंफड़े के कैंसर से होनेवाली मौतों में 71 प्रतिशत सिर्फ तंबाकू के कारण होती हैं|
कुछ आम तौर पर होनेवाले कैंसर :
पुरुष : मुंह, गला, फेंफड़े, भोजन की नली, पेट और पुरूष ग्रंथी (प्रोस्टेट)
कैंसर आज महामारी के रूप में उभर रहा है मगर सही जानकारी के अभाव में लाखों लोग इलाज नहीं करा पा रहे हैं| चिकित्सा विज्ञान ने कैंसर पर काबू पाने के लिए आज दवाइयों समेत ऐसी कई तकनीक इजाद कर ली है जिनसे इस बीमारी को हराया जा सकता है|\
Cancer

कैंसर के कुछ प्रारंभिक लक्षण

शरीर के किसी भी अंग में घाव , जो न भरे|

No comments

Thanks

Theme images by konradlew. Powered by Blogger.