loading...
loading...

स्वप्नदोष (Emission, Night Fail)

स्वप्नदोष (Emission)

परिचयः-

स्वप्नदोष किसे कहते है? रात को सोते समय सपने में वीर्य का निकल जाना ही स्वप्नदोष कहलाता है। स्वप्नदोष को हम नाइटफाल, नाइट डिस्चार्ज या नाकटरनल एमिशन तथा फारसी में हम इसे एहतलाम कहते हैं। जो युवक बचपन में अपने हाथों से वीर्य को निकालते हैं, जिन्हें रात के समय में गंदे-गंदे अश्लील स्वप्न आते हैं। युवावस्था के समय जब सेक्स अंग पूरी तरह से तैयार होकर वे अपना कार्य करना शुरू कर देते हैं तो सेक्स ग्रंथियां रस छोड़ने लगती हैं। जब अण्डकोष के अंदर जरूरत से ज्यादा स्राव एकत्र हो जाता है तो वह स्वप्नदोष के द्वारा लिंग के माध्यम से बाहर निकल जाता है। इस तरह से स्वप्न के अंदर वीर्य का निकलना स्वप्नदोष कहलाता है। अगर आप जागी हुई मुद्रा में हो और आपका वीर्य निकल जाता है तो उसे हम स्वप्नदोष नहीं कह सकते हैं।

जब किसी युवक को पहली बार स्वप्नदोष हो जाता है तो वह बहुत अधिक घबरा जाता है। उसके दिमाग में तरह-तरह के विचार पैदा होते हैं कि नाइटफाल की वजह से उसकी सेक्स करने की क्षमता में कहीं कोई कमी तो नहीं आ जाएगी या उसे कोई भंयकर बीमारी तो नहीं लग गई है?  काफी युवक इस रोग से इतना परेशान हो जाते हैं कि उसके चेहरे से चमक खत्म सी होने लगती है, वे बीमार से रहने लगते हैं, उनका स्वास्थ्य दिन पर दिन गिरने लगता है। उन्हें सिरदर्द व कमजोरी महसूस होने लगती है। वे हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं। वे अपने आपको नामर्द समझने लगते हैं।

स्वप्नदोष एक तरह से यौन संबंधी क्रिया है। बाजारों में कुछ डाँक्टर तथा कई ऐसे नीम-हकीम भी हैं जो युवावस्था में कदम रख रहे युवकों को स्वप्नदोष एक गंभीर रोग बताकर उनसे काफी रुपये लूट लेते हैं। युवावस्था के शुरुआती दौर में और किशोरावस्था के अंतिम समय में अधिकतर ऐसे रोग पैदा होते हैं। अनेक पुरुषों को विवाह के बाद भी स्वप्नदोष की समस्या होती रहती है। कहते हैं कि पुरुषों की सेहत को सही रखने के लिए भी स्वप्नदोष होना  जरुरी है। स्वप्नदोष होने से मन के बुरे विचार समाप्त हो जाते हैं तथा इससे मन को भी शांति मिलती है।

युवावस्था तथा किशोरावस्था में दिमाग में सेक्स करने संबंधी कामवासना जागृत होने लगती है। जब वह रात को सोता है तो उसको स्वप्न में दिन वाली बात याद आने लगती है। वह स्वप्न में ही किसी स्त्री के साथ सेक्स स्थापित करता है जिससे उसका वीर्य निकल जाता है इसे ही स्वप्नदोष कहा जाता है। स्वप्नदोष होने पर किसी भी प्रकार का शोक मनाना, शर्मिंदी महसूस करना या खुद को अपराधी ठहराना ठीक नहीं है। क्योंकि कभी-कभी वीर्य के निकलने पर शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचती है।

कारणः-

अधिक कामुक तथा उत्तेजित फिल्मों को देखना। किसी स्त्री के साथ संभोग क्रिया करते रहने की बारे में हमेशा खोये रहना। गंदी-गंदी और अश्लील बातों की तरफ ध्यान देना और हमेशा उन्हीं के बारे में सोचते रहना। पत्नी के अपने मायके चले जाने के बाद उसकी याद में हमेशा उदास रहना तथा अपनी प्रेमिका के साथ सेक्स क्रिया के बारे में मजा लूटने के बारे में सोचते रहने का कारण भी स्वप्नदोष का रोग बन जाता है।
हमेशा ही सुंदर लड़कियों के बारे में सेक्स की बातें करते रहना अथवा अपने आपको उसी के बारे में सोचते रहना। किसी भी खुबसूरत लड़की को देखकर यह सोचते रहना कि काश वह लड़की प्रेमिका या पत्नी बन जाए। यही सोचते हुए अपने मन में उत्साह जगाना। सोने से पहले रात को बिस्तर पर काफी देर तक उसी लड़की के बारे में सोचते रहना तथा उसी के बारे में विचार करना और फिर उसके बाद सो जाना। रात को सो जाने के बाद सपने में उसी लड़की का आपकी स्त्री या प्रेमिका बनकर आना, उसके साथ छेड़छाड़ करना और उससे संभोग करने के बारे में सोचना और इसी तरह के बारे में सोचते हुए वीर्य का निकल जाना ही स्वप्नदोष के कारण होते हैं।
अधिक देर तक रात को जागना, रात को अधिक देर व अधिक मात्रा में भरपेट भोजन करने के बाद ही तुरंत ही सो जाना। सोने जाने से पहले मूत्र का न करना। पेशाब करने का मन होते हुए भी आलस्य की वजह से रात को पेशाब न करने जाना। सुबह के समय सूर्योदय के बाद भी बहुत देर तक सोते रहने के कारण भी स्वप्नदोष हो जाता है।
हस्तमैथुन, पहले बहुत अधिक मैथुन करते रहने से परंतु बाद में इसको रोक देने पर, लम्बे समय तक ब्रह्मचर्य का पालन करते रहने के बीच में ही ब्रह्मचर्य को छोड़कर उसका दुबारा से पालन करने से भी स्वप्नदोष हो जाता है।
सूजाक (गिनोरिया) के हो जाने के बाद इन रोगों का सम्पूर्ण खात्मा न होकर शरीर में इनके कुछ कीटाणुओं के रह जाने के कारण भी स्वप्नदोष जैसे रोग पैदा हो जाते हैं।
तम्बाकू, गांजा, भांग, चरस आदि नशीले पदार्थों का अधिक प्रयोग करना, गर्म चटपटे, खट्टे-मीठे, कब्ज को लाने वाले, न पचने वाले पदार्थों का अधिक मात्रा में प्रयोग करते रहना जैसे- तेल, गुड़, लाल मिर्च, अचार, गर्म मसाले, लहसुन, प्याज और तनाव को अधिक मात्रा में बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे- मछली, अण्डा, मीट आदि चीजों का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना भी स्वप्नदोष के रोग को बढ़ाने का कारण बनते हैं।

लक्षणः-

स्वप्नदोष से ग्रस्त रोगी में दिमाग का कमजोर हो जाना, आंखों से कम दिखाई देना, अत्यधिक स्वप्नदोष होने पर अधिक कमजोरी महसूस होना, याददाश्त का कमजोर हो जाना, किसी भी तरह का कार्य करने का मन न करना, वीर्य का जल्दी निकल जाना, कब्ज का बने रहना, अकेले रहने का मन करना, किसी से भी बाते करने का जी न करना, हमेशा सुस्ती महसूस होना, लिंग में कम तनाव पैदा होना तथा शिश्न पर नीली नसें चमकती हुई दिखाई देना, पैरों में हमेशा जलन महसूस होना, अधिक पसीना आना, सिर के बाल उड़ जाना अर्थात गंजापन होना और हमेशा मन में हीन भावना महसूस होना तथा सदा ही शर्मिंदगी होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

जानकारीः-

स्वप्नदोष हमेशा बचपन या जवानी में गलत विचारों के कारण से होता है। बचपन में कल्पनाओं की उड़ान की वजह से मन में सेक्स करने के बारे में सोचकर ही होता है। अगर इसके इलाज के लिए किसी तरह की औषधि के अलावा अपने अंदर संयम रखने की भी जरूरत होती है। आप कितनी भी दवाएं खा लें या किसी भी चिकित्सक से परामर्श ले लें, अगर आप का मन, आपकी सोच सही नहीं है तो आपको स्वप्नदोष होते ही रहेंगे। इसलिए इसका इलाज कराना अति आवश्यक होता है।

घरेलू चिकित्साः-   

1.  धनियाः धनिया व मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर बने हुए चूर्ण को 5 ग्राम की मात्रा में लेकर ताजा ठंडे पानी के साथ सुबह के समय रोजाना लगभग एक सप्ताह तक इस्तेमाल करने से रोजाना होने वाला स्वप्नदोष समाप्त हो जाता है तथा पेशाब करने वाली नली में दर्द होना, उपदंश और सूजाक आदि रोगों से छुटकारा मिलता है।

2.  जामुनः जामुन की गुठली का चूर्ण 4 ग्राम की मात्रा में लेकर शाम के समय लगभग 15 दिनों तक सेवन करते रहने से स्वप्नदोष के अधिक हो जाने के कारण शरीर में कमजोरी आ गई हो तो वह दूर हो जाती है। इस मिश्रण के सेवन करते रहने तक खट्टी चीजों का इस्तेमाल न करें।

3.  लहसुनः एक कली लहसुन रात को सोते समय चबाते हुए निगल जाएं। इसके तुरंत बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए। कुछ समय के बाद ही स्वप्नदोष की समस्या समाप्त हो जाएगी।

4.  जौः  त्रिफला (हरड़, बहेड़ा तथा आंवला) और जौ को रात के समय भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह के समय इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पी लें। इससे स्वप्नदोष के रोग दूर हो जाते हैं।

5.  इमलीः दूध में इमली के बीजों को भिगोकर इमली की निकाली हुई गिरियों में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर अच्छी तरह से कूट-पीसकर मटर के दाने की तरह गोलियां बनाकर अपने पास रख लें। इसके बाद समान मात्रा में 1-1 गोली कुछ दिनों तक प्रयोग करते रहने से स्वप्नदोष जैसी समस्या समाप्त हो जाती है। इस मिश्रण का सेवन करते रहने तक तले-भूने तथा अधिक मिर्च-मसालों वाले पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

6.  गाय का दूधः लगभग आधा किलो गाय के दूध में 3 छुहारे लेकर उसमें जरूरत के अनुसार मिश्री मिलाकर इसे अच्छी तरह से पका लें। जब दूध केवल आधा रह जाए तो छुहारे की गुठली निकालकर छुहारे को खा लें और उस दूध को पी लें। इस तरह से इस दूध का कुछ दिनों तक सेवन करते रहने से स्वप्नदोष जैसे होने वाले रोग व सभी प्रकार के वीर्य के गिरने वाले रोगों की समस्या समाप्त हो जाती है और शरीर में वीर्य की भी बढ़ोत्तरी होती है। नोटः- इस उपाय को सदा सर्दी के दिनों में ही करना चाहिए तथा विशेषरुप से कभी भी यह उपाय विद्यार्थियों को नहीं करना चाहिए।

7.   केलेः 3-4 बूंदें असली शहद की पके केले की फली में डालकर सुबह सूर्योदय से पहले खाने से स्वप्नदोष के साथ अनेक वीर्य संबंधी रोग समाप्त हो जाते हैं और वीर्य भी अधिक मात्रा में गाढ़ा बन जाता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल विस्तारपूर्वक करना चाहिए।

8.   त्रिफलाः शहद में त्रिफला का चूर्ण मिलाकर खाने से स्वप्नदोष जैसे रोग खत्म हो जाते हैं। लेकिन जिन लोगों का स्वभाव अधिक गर्म रहता हो उन लोगों को शहद की जगह पर मिश्री का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर इसके अलावा चीनी मिला हुआ रस दे दिया जाए तो अधिक लाभ प्राप्त होगा।

9.  देशी फूलः  देशी फूल की मुलायम कच्ची पत्तियों को लेकर छाया में सुखा लें। फिर इसमें इसके बराबर मिश्री मिला लें। इन सबको मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें और इसे एक कांच की शीशी में डालकर रख दें। इस चूर्ण को 5-6 ग्राम की मात्रा में लेकर ताजे पानी से सुबह-शाम के समय रोजाना सेवन करने से स्वप्नदोष दूर होता है।

10. गुलाब के फूलः ताजे गुलाब के फूल की 5-6 पंखुड़ियां लेकर उसमें मिश्री को मिलाकर सुबह और शाम के समय चबाकर खा लें। फिर इसके ऊपर गाय का दूध पी लें। इस तरह से रोजाना सेवन करते रहने से स्वप्नदोष का रोग समाप्त हो जाता है।

11.  बादामः 1 पीस बादाम गिरी, थोड़ा सा मक्खन तथा 3-3 ग्राम गिलोय- इन सभी को बराबर की मात्रा में मिलाकर इसमें 7-8 ग्राम शहद मिलाकर एक समान भाग बना लें। इस मिश्रण को 8 से लेकर 10 दिनों तक सुबह और शाम के समय प्रयोग करने से स्वप्नदोष के रोग समाप्त हो जाते हैं।

12.  आंवलाः स्वप्नदोष के रोग को दूर करने के लिए 6 ग्राम आंवले के चूर्ण में शहद मिलाकर खा लें। इसके बाद ऊपर से इसमें मिश्री मिलाकर पानी पी लेना चाहिए।

13.  इलायचीः आधा ग्राम छोटी इलायची के पीसे हुए दाने, 3 ग्राम सूखे हुए धनिये का चूर्ण और 2 ग्राम कूटी हुई बारीक मिश्री- इन सभी पदार्थों को अच्छी तरह से मिलाकर इसकी समान मात्रा में पुड़िया बना लें। इस मिश्रण को सुबह के समय ताजे पानी के साथ सेवन करते रहें। इसका सेवन करते रहने से स्वप्नदोष के रोग में जल्दी ही लाभ मिलता है।

14.  पीपल की छालः पीपल की छाल का चूर्ण 3 ग्राम, इलायची का चूर्ण आधा ग्राम और बंग भस्म चौथाई ग्राम- इन चारों को एक साथ मिलाकर नियमित रुप से इस्तेमाल करें। इसका प्रयोग करने से रात को होने वाले स्वप्नदोष खत्म हो जायेंगे।

15.  चोबचीनीः आधा चम्मच मिश्री, आधा चम्मच चोबचीनी का चूर्ण तथा आधा चम्मच देशी घी- इन सबको ठीक तरह से मिलाकर सुबह के समय खाली पेट इस्तेमाल करना चाहिए। इसका सेवन करने के दस दिनों के पश्चात ही स्वप्नदोष जैसे रोग में फायदा दिखाई देने लगेगा।

No comments

Thanks

Theme images by konradlew. Powered by Blogger.