loading...
loading...

लिप बाम और लिप ग्लौस घर पर बनाने की विधियाँ

लिप बाम और लिप ग्लौस घर पर बनाने की विधियाँ

पुदीना और कोको बटर(मक्खनलिप बाम

सामग्री

  • नारियल तेल – 1 चम्मच
  • कोकोबटर – 1 चम्मच
  • पुदीनापेस्ट – 1 चम्मच
  • बादाम तेल – 1 चम्मच
  • विटामिन E युक्त तेल –¼ चम्मच
  • चॉकलेट के टुकड़े – 1 चम्मच

विधि

सभी सामग्रियों को एक बर्तन में लें एवं 3 चम्मच पानी डालकर सभी को अच्छे से मिला लें और ओवन में 5-7 मिनट के लिए रख दें| ओवन से निकाल कर इसे 1 घंटे तक ठंडा होने के लिए इसे प्रशीतक(रेफ्रीजिरेटर) में रख दें| अब यह लेप होठों पर लगाने के लिए तैयार है|

नीबू  नारियल तेल लिप बाम

सामग्री

  • नीबू तेल –½ चम्मच
  • नारियलतेल – 1 चम्मच
  • सूरजमुखी का तेल – 2 चम्मच
  • मोम – 2 चम्मच

विधि

थोड़ी मात्रा में मोम के छोटे टुकड़े लेकर उसमे सभी सामग्रियों को मिला लें सिवाय नीबू के तेल के| इसे 10 मिनट के लिए ओवन में गर्म करें और फिर इसमें नीबू का तेल मिला कर प्रशीतक(रेफ्रीजिरेटर) में रख दें| ठंडा होने के बाद उपयोग में लें|

मोम और मैंगो बटर का लिप ग्लौस

सामग्री

  • मोम – 1 चम्मच
  • मैंगो बटर – 2 चम्मच
  • जैतून का तेल– 1 चम्मच
  • लैवेंडर का तेल – 10 बूँद

विधि

एक बर्तन में पानी लेकर उसे 10 मिनट तक उबाल लें| एक कटोरे में इस गर्म पानी को लेकर उसमे सभी सामग्रियां डाल दें| कुछ समय पश्चात जब सभी सामग्रियां इसमें पिघल कर मिल जाये तब इसमें लैवेंडर का तेल मिला लें| इसे ठण्डे स्थान पर रख दें और इस्तेमाल में लें|

No comments

Thanks

Theme images by konradlew. Powered by Blogger.