loading...
loading...

बरसात में होने वाली सामान्य स्वास्थ समस्याएँ

बरसात हमें गर्मियों की चिलचिलाती धुप से राहत देती है| किन्तु यह मौसम साथ ही कई बीमारियां भी लाता है| यह मौसम बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस के लिए बहुत अच्छा होता है| इन्हीं सब कारणों की वजह से कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं| इस बरसाती मौसम में हमें इन्ही तरह की सामन्य बीमारियों से सावधान रहना चाहिए| उदहारण के लिए सर्दी, खासी, बुखार, मलेरिया, डायरिया इत्यादि|

सामान्य सर्दी, खासी और बुखार

यह अधिकतर बारिश के मौसम में होते हैं| व्यक्ति के शरीर में नमी बने रहने के कारण सर्दी और खासी होती है| इससे बुखार होने की सम्भावना बढ़ जाती है| बारिश में भीगे हुए रहना और अच्छी तरह न सूखने से यह समस्या हो जाती है|

टिप्स

  • सूखे कपड़े पहने
  • किसी व्यक्ति को जिसे सर्दी हो, अगर आप उसके संपर्क में आये हो तो हाथ ज़रूर धोएं
  • खट्टे फलों का सेवन करे जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है

मलेरिया

यह बिमारी बारिश में सबसे सक्रीय रहती है| यह मच्छरों  के कारण होती है| इसके लक्षण बुखार, बदन दर्द, ठंडा पड़ जाना या कपकपाना होते हैं| इससे हम निम्न तरीकों से बच सकते हैं|

टिप्स

  • कमरों को सूखा और स्वच्छ रखें
  • गरम पानी पियें
  • मच्छरों से बचने के लिए कोइल, नेट इत्यादि उपयोग में लाएं

डायरिया

यह बैक्टीरिया से दूषित खाना ग्रहण करने से होता है| अगर हम बैक्टीरिया वाला पानी पिए तो डायरिया होना संभव है| इसके लक्षण हैं जैसे दस्त, थकान, बुखार इत्यादि| बारिश के मौसम में गरम खाना खाएं| तथा उबला हुआ पानी पियें|

चिकनगुनिया बुखार

यह एडीज ऐजिपटी मच्छर के काटने से होता है| यह मच्छर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कीटाणु संचारित करते हैं| इसके लक्षण जोड़ों का दर्द, बदन दर्द, बुखार और चकत्ते पड़ना हैं| यह बुखार में डॉक्टर को दिखाएँ| कई तरह के वैक्सीन हैं जो इसके प्रभाव को रोकते हैं|

लेप्टोस्पायरोसिस

यह बीमारी त्वचा के संक्रमण जैसे चोट, घाव के कारण होती है| इसके लक्षण जैसे बदन कपकपाना, ठंडा पड़ जाना, बुखार, बदन दर्द इत्यादि हैं| सड़कों पे पड़े ख़राब पानी के संपर्क में न आएं| बाहर से आ कर   स्नान करे| चोट और घाव को जल्दी ठीक करें| इन्हें बाहर जाटव समय ढक लें|

हेपेटाइटिस ऐ

यह भी बारिश में होने वाली बिमारी है| इसके लक्षण बुखार, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, उलटी होना इत्यादि हैं| अगर आप यह लक्षण देखें तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएँ| इस बिमारी को नकारना गलत हो सकता है|

त्वचा सम्बन्धी समस्याएँ

बारिश और त्वचा का अलग ही संभंध होता है| इस मौसम में कई तरह की त्वचा की समस्याएं होती हैं| नमी त्वचा में बैक्टीरिया पैदा करतीं हैं| इससे आपकी त्वचा ख़राब होने लगती है| इसकी जानकारी के लिए इस साइट पर जाए:

मलादीस हेतु दिशा-निर्देश

अपने घरों को स्वच्छ और सूखा रखें| मच्छरों से बचने के लिए कोइल और नेट उपयोग में लें| सड़क पर मिलने वाले पदार्थ न खाएं| कपड़ो को साफ़ और सूखा रखे| उबला पानी पियें| घर के आसपास सफाई रखें| कुछ सामान्य दवाइयाँ तैयार रखें|

No comments

Thanks

Theme images by konradlew. Powered by Blogger.