loading...
loading...

चेहरे के काले धब्बों को हटाने के घरेलू उपाय





किसी के चेहरे पर अगर मुहांसे हो जाएं तो इसको पूरी तरह से हटाने में कई साल भी कम पड़ते हैं। एक्ने के दाग काफी ज़िद्दी होते हैं और ये कई तरह की महँगी क्रीम्स एवं मॉइस्चराइज़र्स लगाने के बाद भी नहीं जाते। परन्तु आपके घर के बड़े बुज़ुर्गों ने चेहरे से दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपचारों के बारे में अवश्य बताया होगा। कई लोग इन उपचारों को गंभीरता से नहीं लेते परन्तु आज के समय में ये घरेलू नुस्खे बाज़ार में काफी प्रचलित हैं। ये घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद हैं और इनसे त्वचा के दाग धब्बे काफी हलके हो जाते हैं।
हर महिला अपने चेहरे से एक्ने के धब्बे हटाना चाहती है। हाल के दिनों तक एक्ने के धब्बे हटाने का कोई स्थाई नुस्खा नहीं था, पर तेज़ी से बढ़ती तकनीक की वजह से आजकल ऐसे कई नुस्खे हैं जिनसे ये दाग धब्बे आसानी से छुड़ाए जा सकते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर वंशुनागत समस्या की वजह से अशुद्धियाँ आती हैं और ऐसे लोगों के कम करने के भी उपचार उपलब्ध हैं।
चेहरे के बदसूरत काले  दागों को हटाना हर लड़की की चाह होती है। कुछ समय पहले तक इन दागों को हटाने का कोई स्थाई उपाय नहीं था। परन्तु नए तकनीकी  परिवर्तनों की वजह से अब ये दाग हटाना मुश्किल नहीं है। वैसे तो इन दागों  का कारण कुछ भी हो सकता है ,पर सही कदम उठाने से ये दाग होने से बचाये जा सकते हैं या मौजूद दागों को काफी हद तक काम किया जा सकता है।
हालांकि मेकअप के द्वारा इन दागों को छुपाया जा सकता है,पर ये उपाय ज़्यादा प्रभावी नहीं होते। कुछ  घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जो इन दाग धब्बों पर धीरे धीरे और काफी गहराई से प्रभाव छोड़ते हैं।
  1. चेहरे के दाग धब्बे हटाने में मेथी काफी सहायता करती है। आप मेथी के पत्तों का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप मेथी के बीजों को उबालकर उनका पेस्ट भी बना सकते हैं और इसे चेहरे के दाग धब्बों पर प्रयोग कर सकते हैं। इस पैक को 15-20 मिनट अपने चेहरे पर रखें और ठंडे पानी से धो लें।
  2. कॉटन पैड के द्वारा चेहरे के कील मुहांसो पर नींबू का रस लगाएं। इसे तब तक रहने दें जब तक त्वचा नींबू के रस को सोख ना लेऔर फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। नींबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हुए चेहरे के काले धब्बों को दिखने से रोककर चेहरे को चमकदार बनाता है।
  3. चन्दन एवं गुलाबजल के मिश्रण को भी चेहरे के दाग धब्बों पर पेस्ट के रूप में लगाने पर प्रभावी असर देखने को मिलता है। इस पेस्ट को 1 घंटे तक लगाकर छोड़ दें (अगर आप इसे सारी रात रहने दें तो ज़्यादा अच्छा होगा )। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह ठन्डे पानी से धो लें।
  4. ओलिव आयल त्वचा को निखार देने में चमत्कारी रूप से काम करता है। नियमित तौर पर इसका प्रयोग करने से ना केवल चेहरे के दाग धब्बे काम होते हैं बल्कि भविष्य में भी ऐसे कील मुहांसे होने की संभावना कम होती है।
  5. खीरे के प्रयोग से त्वचा स्वस्थ एवं तंदरूस्त रहती है। ज़्यादातर सौंदर्य प्रसाधनों में किसी न किसी रूप में खीरे की मौजूदगी अनिवार्य होती है। इसके अलावा करौंदे के लेप से भी दाग धब्बों के कम होने में सहायता मिलती है।
  6. हलके,कम चिकनाई वाले एवं कम तेल युक्त सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग करें। ऐसे कई मेकअप प्रसाधन हैं जो कि चेहरे के दाग धब्बों को अस्थायी रूप से कम कर सकते हैं।
  7. टी ट्री आयल कील मुहांसे हटाने का काफी अच्छा नुस्खा है। यह तेल ऑस्ट्रेलिया से आयात किया जाता है और इसका काफी मात्रा में दाग धब्बे कम करने में उपयोग होता है।
  8. आइस क्यूब के प्रयोग से भी कील मुहांसों को हटाने में मदद मिलती है। एक कपडे में आइस क्यूब लें और उसे रोज़ाना 10 से 15 मिनट तक दाग धब्बों पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा की जलन कम होगी एवं त्वचा जल्दी ठीक होगी।
  9. चेहरे के किसी भी दोष के लिए एलो वेरा सबसे ज़्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला प्राकृतिक पदार्थ है। एलो वेरा के पौधे चेहरे के किसी भी कील मुहांसे या अन्य किसी भी दोष को चमत्कारी रूप से ठीक करने के लिए जाने जाते हैं। इसके रस का भी प्रयोग दाग धब्बों से निपटने के लिए किया जाता है। एलो वेरा के नियमित इस्तेमाल से त्वचा के रंग पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

कुछ और घरेलू नुस्खे

शहद का फेस पैक

२ चम्मच शहद लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आप अपने दाग धब्बों पर शहद को लगाएं तो इसका ज़्यादा अच्छा असर होगा। इसे १५ से २० मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अगर आपको ज़्यादा बेहतर परिणामों की इच्छा है तो इसे रात को चेहरे पर लगाएं और सुबह धो दें। यह एक काफी आसानी से बनने वाला फेस पैक है जो धीरे धीरे एक्ने और दाग धब्बों को आपके चेहरे से हटाता है।

दलिये का फेस पैक

आजकल घरों में दलिया काफी आसानी से मिल जाता है क्योंकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी ज़्यादा जागरूक हो गए हैं। ज़्यादातर व्यक्ति अपने नाश्ते, दोपहर एक या रात के भोजन में दलिये का सेवन करते हैं। एक चौथाई कप दलिया लें, उसमें २ चम्मच शहद डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इस पैक को अपने चेहरे के दाग धब्बे और मुहांसों वाली त्वचा के ऊपर लगाएं। इस पैक को चेहरे पर १५ से २० मिनट तक लगाएं और फिर इसे धो दें। चेहरे के फेस पैक को हटाने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें क्योंकि यह पैक को ज़्यादा अच्छे तरीके से साफ़ करता है।

दालचीनी का फेस पैक

आपके घर में दालचीनी आसानी से उपलब्ध होती है। आप दालचीनी का पाउडर भी प्रयोग में ला सकते हैं। दालचीनी का पाउडर दाग धब्बों को एवं अशुद्धियों को आसानी से दूर कर देता है। अच्छा दालचीनी का पैक बनाने के लिए एक पात्र में एक चममच दालचीनी का पाउडर लें और इसमें १ चम्मच शहद डालें। दोनों उत्पादों को अच्छे से मिलाएं और अपने दाग धब्बों पर लगाएं। इसे १ घंटे तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और गुनगुने पानी की मदद से अपने चेहरे को धो लें।

एस्पिरिन फेस पैक

यह सत्य है कि एस्पिरिन एक प्राकृतिक उत्पाद नहीं है परन्तु अगर इसे शहद के साथ मिलाया जाए तो यह दाग धब्बों और मुहांसों पर काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। दाग धब्बों और मुहांसों को हटाने वाले इस फेस पैक को बनाने के लिए २ चम्मच शहद, पानी की कुछ बूँदें तथा २ से ३ एस्पिरिन का प्रयोग करें। एस्पिरिन को पानी में ऐसे डालें कि वह पानी में पूरी तरह घुल जाए और इसका पेस्ट बन जाए। इसे अपने दाग धब्बों और मुहांसों पर लगाएं और १५ मिनट तक चेहरे पर रखें। अब इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर लें और फर्क देखें।

दाग धब्बों के लिए कच्चे आलू

हम सबके घर में आसानी से आलू पाया जाता है और किसी भी सब्ज़ी को बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है। पर कुछ ही लोगों को इस बात का पता है कि कच्चे आलू में दाग धब्बों को हटाने और एक्ने को दूर करने के गुण होते हैं। सबसे पहले एक कच्चा आलू लें, इसे छीलें और गोलाकार मुद्रा में काट लें। अब इन आलू के टुकड़ों को लेकर चेहरे के दाग धब्बों पर इन्हें लगाएं। आप कच्चे आलू को पीसकर या मैश करके भी उसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे १५ से २० मिनट तक चेहरे पर लगाएं और गर्म पानी से धो दें। अगर आप इस प्रक्रिया को निरंतर प्रयोग में लाएंगे तो आपको फर्क महसूस होगा।

No comments

Thanks

Theme images by konradlew. Powered by Blogger.