लपेट क्रिया के लिए 7-8 फुट लम्बा तथा 6-7 इं
च चौड़ा सूती का कपड़ा लेकर पानी में भिगोकर निचोड़कर रोगी के शरीर के जिस अंग पर लपेटना होता है उस पर लपेट लेते हैं। फिर उस कपड़े के एक ओर सूखा कपड़ा लपेट दिया जाता है। फिर इस लपेट को कम से कम 1 घंटे तक रखा जाता है। आवश्यकतानुसार इस लपेट के समय को बढ़ाया भी जा सकता है। कपड़े के लपेट को हटाने के बाद उस भाग को गीले कपड़े से पोंछ लें। इस लपेट का प्रयोग विभिन्न रोगों के लिए विभिन्न अंगों पर किया जाता है। इस लपेट का प्रयोग गले, छाती, पेट और जोड़ों पर किया जाता है। शरीर के विभिन्न अंगों के लपेट का नाम-
1. गला लपेट
2. छाती लपेट
3. पेट लपेट
4. जोड़ लपेट