परिचय-
किसी भी व्यक्ति का शरीर, मन और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होना ही प्राकृतिक स्वास्थ्य कहलाता है।
जानकारी-
किसी व्यक्ति के बारे में पता करना कि वह प्राकृतिक रूप से स्वस्थ है उसके लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जाते हैं-
- जिस व्यक्ति को अच्छी नींद आती हो।
- सुबह उठने के बाद तन, मन बिल्कुल तरोताजा से लगे।
- रोजाना शौच क्रिया की आदत सही हो।
- भूख अपने आप लगती हो।
- सारे दिन काम करते हुए थकान भी न हो।
- पेट अंदर और छाती बाहर होनी चाहिए।
- तेज और नशीले पदार्थों को इस्तेमाल करने की कोई इच्छा न हो।
- दिल और मन हमेशा खुशी से भरे रहते हो।
- किसी को भी बोले तो मीठा ही बोले।
- चेहरे पर चमक हो।
- चाहे जिंदगी में कितने भी दुख में क्यों न हों चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट रहनी चाहिए।
- आंखों में चमक हो और किसी तरह का डर न हो।
- सारी शारीरिक क्रियाएं सामान्य होनी चाहिए।
- मन में हमेशा अच्छे विचार ही आने चाहिए।