JK healthworld logo icon with JK letters and red border

indianayurved.com

Makes You Healthy

Free for everyone — complete solutions and detailed information for all health-related issues are available

स्वांगीकरण

शरीर की हर कोशिका पोषक तत्वों को ग्रहण करके उनका आत्मीकरण करती है तथा इसके बाद कोशिकाएं विभिन्न जटिल पदार्थों का निर्माण करती है। साइटोप्लाज्म अपने अनुकूल पदार्थों को शीघ्रता से ग्रहण करता है और उसे अपने अनुरूप परिणित कर लेता है। पोषक तत्वों का स्वांगीकरण जीवन की सबसे महत्वपूर्ण एवं जरूरी क्रिया है। शरीर की कोशिकाएं अनुकूल पदार्थों को अवशोषित करती है और उनसे अपने पोषण की व्यवस्था स्वयं कर लेती है। पचा हुआ भोजन आंतों की भित्तियों से अवशोषित होने के बाद रक्त के साथ मिलाकर शरीर के विभिन्न भागों की कोशिकाओं में पहुंचता है। जहां पर इसका ऑक्सीकरण होता है, जिसके परिणामस्वरूप शक्ति या ऊर्जा (energy) पैदा होती है। इसी ऊर्जा के सहारे उसके समस्त जीवन सम्बन्धी कार्य संभव होते हैं।


Copyright All Right Reserved 2025, indianayurved