JK healthworld logo icon with JK letters and red border

indianayurved.com

Makes You Healthy

Free for everyone — complete solutions and detailed information for all health-related issues are available

लिंग निर्धारण

माता-पिता के गुणसूत्रों या क्रोमोसोम्स का एक-एक जो़ड़ा सेक्स क्रोमोसोम्स कहलाता है। यह शिशु का लिंग निर्धारित करता है। स्त्रियों में दोनों सेक्स क्रोमोसोम्स समान आकार एवं आकृति के होते हैं तथा इन्हें x (एक्स) क्रोमोसोम्स कहा जाता है। पुरूषों (XY) में एक X क्रोमोसोम तथा दूसरा Y क्रोमोसोम होता है, जो अपेक्षाकृत छोटा होता है। जब डिम्ब (ovum) शुक्राणु के X क्रोमोसोम से निषेचित होता है तो शिशु लड़की होती हैं और यदि यही डिम्ब शुक्राणु के Y क्रोमोसोम से निषेचित होता है तो शिशु लड़का होता है।


Copyright All Right Reserved 2025, indianayurved