JK healthworld logo icon with JK letters and red border

indianayurved.com

Makes You Healthy

Free for everyone — complete solutions and detailed information for all health-related issues are available

कोशिका क्या है?

कोशिका क्या है?


मानव शरीर असंख्य छोटी-छोटी इकाईयों से मिलकर से बना है। इन इकाईयों को कोशिकाएं (Cells) कहा जाता है। कोशिका शरीर का एक बहुत ही सूक्ष्म रूप है। यह शरीर की एक मूलभूत रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है जो स्वतन्त्र रूप से जीवन की क्रियाओं को चलाने की क्षमता रखती है।

     शरीर के अलग-अलग अंगों की कोशिकाएं अलग-अलग होती है, लेकिन कोशिकाओं की मूलभूत संरचना एक समान ही होती है। ये इतनी छोटी होती है, कि इन्हें बिना सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) के देख पाना सम्भव ही नहीं है। इन्हें स्टेन करने के बाद स्लाइड पर स्थित करके ही देखा जा सकता है। स्टेन करने से कोशिका के अलग-अलग भाग अलग-अलग रंग ग्रहण करके एक-दूसरे से अलग दिखाई देने लगते हैं। कोशिका की रचना के अंदर कई-एक सम्मिलित अंग आते हैं जिनके सामूहिक रूप को कोशिका (Cells) कहते हैं। कार्यों की विभिन्नता के कारण कोशिकाओं के आकार एवं आकृति में अन्तर होता है, लेकिन कुछ रचनात्मक विशिष्ट गुण उन सभी में समान रहते हैं।

 


Copyright All Right Reserved 2025, indianayurved