JK healthworld logo icon with JK letters and red border

indianayurved.com

Makes You Healthy

Free for everyone — complete solutions and detailed information for all health-related issues are available

विटामिन बी2

 

विटामिन बी2 की कमी से उत्पन्न रोग-

  • होंठों के किनारे फट जाना।
  • जीभ का रंग लाल होना, छाले निकलना, जीभ का सूज जाना
  • नाक का पकना व सूजना।
  • आंख में जलन व सूजन, धुंधलापन होना।
  • कान के पीछे खुजली होना
  • योनि की खुजली।

विटामिन बी2 के जानने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विटामिन बी2 को विटामिन `जी´ भी कहा जाता है।
  • विटामिन बी2 यीस्ट लीवर एक्स्ट्रैक्ट, गेहूं के अंकुर, दूध आदि में पाया जाता है।
  • शरीर में विटामिन बी2 की कमी हो जाने पर शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए यह विटामिन एक से तीन मिलीग्राम तक पर्याप्त होता है।
  • इस विटामिन को रिबोफ्लेबिन कहा जाता है।
  • विटामिन बी2 पीले रंग का होता है।
  • विटामिन बी2 पानी में कम घुलता है।
  • विटामिन बी2 सोडा बाई कार्ब के संपर्क में आकर नष्ट हो जाता है।
  • इस विटामिन को वैज्ञानिक भाषा में लैक्टोफ्लेबिन भी कहा जाता है। किये गये परीक्षणों से ज्ञात हुआ है कि शरीर में विटामिन बी1 और विटामिन बी2 की कमी एक साथ होती है।
  • ध्यान रहे विटामिन बी-काम्पलेक्स में प्रत्येक तत्व की एक साथ कमी हो जाती है।
  • विटामिन बी2 की कमी से आंखें चुंधिया जाने का रोग हो जाता है।
  • विटामिन बी2 की कमी की सबसे प्रमुख पहचान मुंह के कोनों पर   पीलापन छा जाना होता है।
  • विटामिन बी2 की कमी से नाक में सूजन आ जाती है।
  • विटामिन बी2 की कमी से आंखों की रोशनी में धुंधलापन आने लगता है।
  • विटामिन बी2 की कमी से आंखों में सूजन आ जाती है।
  • एक रोगी व्यक्ति को प्रतिदिन विटामिन बी2 की मात्रा 50 मिलीग्राम दी जानी चाहिए।
  • चेहरे के कील-मुंहासों का एक कारण शरीर में विटामिन बी2 की कमी हो जाना होता है।
  • जीभ तथा होठों के रोग विटामिन बी2 की कमी से होते हैं।
  • दूरस्थ तंत्रिकाओं के विकार विटामिन बी2 की कमी से होते हैं।
  • आवश्यकता से अधिक विटामिन हो जाने पर विटामिन बी2 पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है।
  • शरीर में विटामिन बी2 की कमी से महिलाओं को योनि की खुजली हो जाती है।
  • मुखपाक (मुंह के छाले) विटामिन बी2 की कमी से होता है।
  • विटामिन बी2 की कमी से आंखों के अनेक रोग शरीर को घेर लेते हैं। जिसमें आंखों का रूखापन, आंखों की सूजन तथा रोहें प्रमुख हैं।
  • विटामिन बी2 की कमी से आंसू निकलने लगते हैं।
  • दूध, मछली तथा खमीर से विटामिन बी2 प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है।
  • विटामिन बी2 की कमी से पलकों में जलन और खाज होने लगती है।
  • कार्निया की सूजन विटामिन बी2 की कमी से होती है।
  • होंठ फटने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी2 की कमी होता है।

विटामिन बी2 के स्रोत वाले खाद्य पदार्थो की तालिका-

  • टमाटर
  • पालक
  • बन्दगोभी   
  • दूध           
  • यीस्ट        
  • लीवर        
  • आसव अरिष्ट
  • मछली      
  • खमीर       
  • अण्डे की सफेदी
  • चावल की भूसी   
  • माल्टा               
  • गाजर
  • फलियां      

नोट-

          एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन विटामिन बी2 की 3 मिलीग्राम तक की मात्रा की आवश्यकता होती है। लेकिन एक रोगी को 50 मिलीग्राम प्रतिदिन विटामिन बी2 की आवश्यकता रहती है।


Copyright All Right Reserved 2025, indianayurved