JK healthworld logo icon with JK letters and red border

indianayurved.com

Makes You Healthy

Free for everyone — complete solutions and detailed information for all health-related issues are available

गर्म-ठंडा सेंक

 

परिचय- 

          शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले थकान व दर्द आदि को दूर करने के लिए पहले गर्म पानी से सेंक किया जाता है और फिर ठंडे पानी से सेंक किया जाता है। गर्म और ठंडे पानी का सेंक शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है।

गर्म-ठंडे सेंक की विधि-

          गर्म-ठंडे पानी के सेंक के लिए पहले 3-4 परतों में मोड़े हुए कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर शरीर के जिस अंग पर इच्छा हो उस अंग पर उस कपड़े को 2 मिनट तक रखें। इसके बाद ठंडे पानी में एक तौलिया भिगो लें और उस तौलिये को उसी स्थान पर 1 मिनट तक रखें। इस तरह गर्म व ठंडे पानी का सेंक 4 बार करें। इस क्रिया में पहले गर्म कपड़े को रखें, फिर ठंडे कपड़े को रखें। अंत में ठंडे कपड़े से सेंक करें।

गर्म-ठंडे पानी के सेंक से लाभ-

          इस सेंक को पेट पर करने से पुराने से पुराना कब्ज भी खत्म हो जाता है। इससे वायु विकार रोग दूर होता है और शारीरिक कमजोरी दूर होकर शक्ति बढ़ती है।


Copyright All Right Reserved 2025, indianayurved