अग्नि तत्व हमारे शरीर में अग्नि को उत्पन्न करके शरीर में उपस्थित जल को उष्णता प्रदान करता है। जिससे हमें शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है। अग्नि तत्व हमारी दृष्टि को नियंत्रित करता है। हमारे शरीर में प्राप्त अग्निशक्ति भोजन का पाचन करके शरीर को शक्ति प्रदान करती है। इससे अधिक भूख और प्यास लगती है। अग्नि तत्व हमारे शरीर में स्नायुतंत्र को यथास्थिति में बनाये रखता है तथा हमारे चेहरे को आकर्षक बनाती है। यह शरीर की विचार शक्ति को तेज करती है................