परिचय-
अगर हम रास्ते में चलते हुए किसी भी स्त्री को देखते है तो उसकी पतली, बलखाती, छरहरी और लचकदार कमर उसके शरीर की खूबसूरती को बढ़ाती है। परन्तु अगर किसी स्त्री की कमर मोटी हो या उसकी कमर पर इधर-उधर खाल सी लटकी हो तो वो स्त्री की कमर की खूबसूरती को बेकार कर देती है। इसलिए व्यायाम, मालिश और सही तरीके से भोजन के द्वारा कमर की खूबसूरती बनाए रखनी चाहिए। अगर कमर ज्यादा मोटी हो जाएगी तो आपको चलने-फिरने, उठने-बैठने और सीढ़ियां चढ़ने में बहुत ही कठिनाई होगी, इससे पैरों पर बहुत ज्यादा जोर पड़ता है और पीठ मे भी दर्द रहने लगता है।
चिकित्सा-
- रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए और भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए।
- रोजाना सुबह उठकर 1 गिलास हल्के गर्म पानी में 1 नींबू को निचोड़कर लगातार 1 महीने तक पीने से कमर सुन्दर और सुडौल हो जाती है।
- भोजन करने के तुरन्त बाद लघुशंका जाने से भी कमर की खूबसूरती बढ़ जाती है।
- अपने दोनों पैरों को फैलाकर फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को फैला लें। हथेलियों को नीचे की ओर ही रखें। अब नीचे की ओर झुकते हुए सीधे हाथ से उल्टे पैर के अंगूठे को छुएं फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें। अब उल्टे हाथ से सीधे पैर के अंगूठे को छुएं। इस व्यायाम को रोजाना 10 बार करें।
- दोनों हाथों को कमर पर रखकर गर्दन को धीरे-धीरे झुकाते हुए बाईं ओर झुक जाएं। फिर इसी क्रिया को दाहिनी ओर भी दोहराएं। इस व्यायाम को 10 बार करें।
- अपने दोनों पैरों को मिलाकर खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को आपस में मिलाकर ऊपर की ओर ले जाएं। पहले बाईं ओर झुक जाएं, फिर दायीं ओर। इस व्यायाम को दिन में 10-15 बार करें। इस व्यायाम को करते समय घुटने नहीं मुड़ने चाहिए।