परिचय-
किसी भी स्त्री की खूबसूरती बढ़ाने में उसके शरीर के बाकी अंगों के साथ-साथ भौंहे भी बहुत खास स्थान रखती है। अगर भौंहे शुरू से ही सुन्दर आकार की हो तो स्त्री की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। परन्तु कुछ स्त्रियों की भौंहें बहुत अजीब सी टेढ़ी-मेढ़ी होती है या उनकी भौंहों पर बाल न के बराबर होते हैं।
चिकित्सा-
1. अगर भौंहों के बाल बहुत ज्यादा हल्के हों तो रोजाना रात को सोते समय भौंहों पर जैतून का तेल लगाने से भौंहों के बाल घने हो जाते हैं।
2. भौंहों के बालों को काला रंग देने के लिये रोजाना रात को आइब्रो पेंसिल से भौंहों को गाढ़ा-गाढ़ा कर दें। इससे धीरे-धीरे आपकी भौंहे प्राकृतिक रूप से काली हो जाएगी। आप दिन में भी आइब्रो-पेंसिल को भौंहों पर हल्की-हल्की लगा सकती है।
3. रात को सोते समय उंगली और अंगूठे की सहायता से भौंह की हड्डी को धीरे-धीरे दबाने से सारे दिन की थकान दूर हो जाती है।