पेट को शरीर में सबसे बड़ी गुहा माना जाता है। यह डायाफ्राम के नीचे स्थित होती है। पेट के नीचे वाले भाग को पेडू या श्रोणि (pelvis) कहते हैं। पेट में पाचन क्रिया के निम्नलिखित अंग अवस्थित रहते हैं- आमाशय, छोटी आंत और बड़ी आंत, प्लीहा (spleen), अग्नयाशय, पित्ताशय, जिगर। एक पतली सीरमी कला पेट के उपर्युक्त अंगों को ढककर रहती है जिसे ’उदरावरण’ या पेरीटोरियम (peritoneum) कहा जाता है।